"पवित्र बाईबल में सृष्टी रचना का प्रमाण"
पवित्र बाइबिल का ज्ञान यह प्रमाणित करता है किनपरमात्मा कौन है तथा कैसा है ?
जो सृष्टी रचनहार है तथा उसका वास्तविक नाम क्या है ?
पवित्र बाईबल (उत्पत्ति ग्रन्थ पृष्ठ नं. 2 पर, अ. 1ः20 - 2ः5 पर)
छटवां दिन :- प्राणी और मनुष्य :
अन्य प्राणियों की रचना करके फिर परमेश्वर ने कहा, मैंने मनुष्य को अपने स्वरूप के अनुसार अपनी समानता में बनाया है, जो सर्व प्राणियों को काबू में रखेगा। तब परमेश्वर ने मनुष्य को अपने ही स्वरूप के अनुसार उत्त्पन्न किया, नर और नारी करके मनुष्यों की सृष्टी की।
प्रभु ने मनुष्यों के खाने के लिए जितने बीज वाले छोटे पौधे तथा जितने पेड़ों में बीज वाले फल होते हैं वे भोजन के लिए प्रदान किए हैं, (माँस खाना नहीं कहा है।)
सातवां दिन :- विश्राम का दिन :
परमेश्वर ने छः दिन में सर्व सृष्टी की उत्पत्ति की तथा सातवें दिन विश्राम किया।
पवित्र बाईबल ने सिद्ध कर दिया कि परमात्मा मानव सदृश शरीर में है, जिसने
छः दिन में सर्व सृष्टी की रचना की तथा फिर विश्राम किया।
By Vinod Jangid, Alwar

No comments:
Post a Comment